राशिफल 17 मार्च 2026: जानिए दिन मेष से मीन तक सभी राशि

मेष

आज एकाग्रता बढ़ेगी और शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहना बेहतर रहेगा। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से आराम कम मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और आपकी योग्यताएं सम्मान दिलाएंगी।
शुभ अंक: 3, 5, 7

वृष

आज काम में सुविधा मिलने से प्रगति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है। परिवार और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दूसरों के सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 3, 5, 6

मिथुन

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरी कार्यों को टालने के बजाय जल्द पूरा करें।
शुभ अंक: 2, 4, 6

कर्क

संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। परिवार का सहयोग मिलने से काम आसान होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय और व्यय लगभग बराबर रहेंगे।
शुभ अंक: 3, 6, 7

सिंह

आज काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक साबित होगी। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है। दोपहर बाद कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभ अंक: 3, 6, 8

कन्या

आज व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा लेकिन पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक: 6, 7, 8

तुला

माता पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई में ध्यान कम लग सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
शुभ अंक: 1, 4, 6

वृश्चिक

पुराने मित्र की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में सावधानी से कार्य करें और कर्ज देने से बचें।
शुभ अंक: 4, 7, 9

धनु

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। यात्रा या प्रवास का लाभ मिलेगा। मेल-मिलाप से कार्य बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
शुभ अंक: 5, 7, 9

मकर

अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई प्रिय वस्तु या नया आभूषण मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 4, 7, 9

कुंभ

कामकाज की व्यस्तता से आराम कम मिलेगा। दोस्तों के साथ किए गए काम में लाभ होगा। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 4, 6, 9

मीन

आज मन में शंकाएं और असंतोष रह सकता है। आलस्य से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। धैर्य रखें क्योंकि समय के साथ परिस्थितियां बेहतर होंगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक: 2, 5, 7

Share

Similar Posts