राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर रिलीज, ‘अचियम्मा’ के दमदार लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर

Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म Peddi लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साल 2025 में रिलीज हुई Game Changer के अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद दर्शकों की उम्मीदें अब इस फिल्म पर टिकी हैं। Buchi Babu Sana के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में Janhvi Kapoor मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। अभिनेत्री के 29वें जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से उनका नया पोस्टर जारी किया है।
‘अचियम्मा’ के रूप में दिखा नया अंदाज
30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘पेड्डी’ में Janhvi Kapoor ‘अचियम्मा’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। जारी पोस्टर में उनका लुक बेहद दमदार और अलग दिखाई दे रहा है। सूती कपड़ों और गोल फ्रेम वाले चश्मे के साथ उनका अंदाज एक ग्रामीण और सशक्त युवती का एहसास कराता है। पोस्टर में जाह्नवी आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर नजर आ रही हैं।
पहली बार साथ दिखेगी राम चरण-जाह्नवी की जोड़ी
इस फिल्म के जरिए पहली बार Ram Charan और Janhvi Kapoor की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हालांकि, यह जाह्नवी की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले वह Jr. NTR की फिल्म Devara में नजर आ चुकी हैं।
फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है और अब जाह्नवी के इस नए लुक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।






