|

तमिलनाडु चुनाव: तेनकासी में राजनाथ सिंह का रोड शो, द्रमुक सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर हमला

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र रक्षा मंत्री ‘राजनाथ सिंह रोड शो’ ने तेनकासी जिले के वासुदेवनल्लूर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार आनंदन अय्यासामी के समर्थन में विशाल रोड शो किया। पुलियंगुडी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से चिंतामणि बस स्टैंड तक निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया।

रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अपराध, दलित अत्याचार व बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

‘DMK भ्रष्टाचार आरोप’ को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक घोटालों में लिप्त हैं। अवैध रेत खनन से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही कल्लाकुरिची में अवैध शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए इसे सरकार की विफलता बताया।

राजनाथ सिंह ने धार्मिक मुद्दों को भी उठाते हुए कहा कि द्रमुक सरकार आस्थाओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा से रोकने के मामले का जिक्र किया और भरोसा दिलाया कि एनडीए सरकार बनने पर श्रद्धालुओं के अधिकार सुरक्षित किए जाएंगे।

‘तमिलनाडु चुनाव 2026’ में महिला आरक्षण का मुद्दा भी प्रमुख रहा। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले विधेयक को द्रमुक और उसके सहयोगियों ने रोका। उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि तमिलनाडु पर कर्ज 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जबकि विकास का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र ने तमिलनाडु को बड़ी आर्थिक सहायता दी है। अंत में उन्होंने कहा कि जहां ‘DMK’ दुरुपयोग और अनियमितता का प्रतीक है, वहीं ‘NDA’ विकास, न्याय और शांति का प्रतिनिधित्व करता है।

Share

Similar Posts