तमिलनाडु चुनाव: Rahul Gandhi आज करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi शनिवार को राज्य के चुनावी दौरे पर पहुंच रहे हैं।

राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में कई अहम जनसभाओं को संबोधित करेंगे। डीएमके गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को इस बार 28 सीटें आवंटित की गई हैं, जिससे यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11:10 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिए तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे शोलिंगर पहुंचेंगे, जहां 1:25 बजे से 2:10 बजे तक दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर में चेन्नई लौटने के बाद राहुल गांधी तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां से तुरैयूर पहुंचकर शाम 4:15 बजे से 5:00 बजे तक तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दौरे के अंत में राहुल गांधी शाम 5:40 बजे तिरुचिरापल्ली से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात 8:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन को मजबूत करने के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी की इन जनसभाओं से चुनावी माहौल पर असर पड़ सकता है और गठबंधन को मजबूती मिल सकती है।

Share

Similar Posts