| |

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर प्रशासन का जवाब: कलेक्टर बोले- आयोजन स्थल का आवेदन नहीं मिला; आवेदन के बाद तय होगी जगह

इंदौर। राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच अब जगह को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन से कार्यक्रम के लिए स्थान मांगा गया है, लेकिन जगह नहीं दी जा रही।

वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला जरूर था और कार्यक्रम की जानकारी भी दी थी, लेकिन आयोजन स्थल के लिए अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। कलेक्टर ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद ही जगह को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

कलेक्टर बोले- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी थी। हालांकि, कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने के संबंध में अभी तक प्रशासन को कोई विधिवत लिखित आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल को लेकर कांग्रेस उठा रही सवाल
राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रशासन से आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात भी कर चुका है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम की जानकारी देने और आयोजन स्थल के लिए औपचारिक आवेदन देने में अंतर है। फिलहाल प्रशासन को स्थल के लिए लिखित आवेदन मिलने का इंतजार है।

 

Share