|

राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई पर उठाए दो बड़े सवाल

दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हालिया छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। अपने पत्र में राहुल गांधी ने दो प्रमुख मुद्दों पर जवाब मांगा है।

राहुल ने यह दो सवालों को प्रमुखता से पूछा
राहुल गांधी ने पहला सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किस अधिकारी या एजेंसी ने दिया था? वहीं दूसरा सवाल उन्होंने सिविल ड्रेस में मौजूद उन लोगों को लेकर उठाया, जिन्होंने पर लाठीचार्ज किया है। उन्होंने पूछा कि क्या वो सब पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक, और उनकी तैनाती किसके निर्देश पर की गई थी?

पत्र में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करने के बजाय सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए। राहुल का दावा है कि कुछ छात्रों के शरीर के संवेदनशील अंगों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब की आंख की रोशनी जाने का भी उल्लेख किया।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रांतिकारी जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन समाप्त 
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रमुख मांगों में पेपर लीक के मामलों में 10 साल की सजा का प्रावधान, दोषियों की संपत्ति जब्त करना, राष्ट्रीय स्तर पर नया टेस्टिंग कमीशन गठित करना और भर्ती प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं पारदर्शी बनाने की मांग शामिल है।

Share