पुडुचेरी में कल मतदान, 30 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटिंग

Puducherry में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पूरे केंद्रशासित प्रदेश के 30 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों को ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ जीपीएस युक्त वाहनों से मतदान केंद्रों तक पहुंचा दिया गया है। उनके साथ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई है।
Election Commission of India के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जा सके।
मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, जहां उन्हें सुरक्षित कमरों में सील कर रखा जाएगा। इन कमरों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
इस चुनाव में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, पंजीकृत दलों और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।





