प्रयागराज में घर पर बहस करने के बाद युवक लापता: पुल पर मिली चप्पल; SDRF कर रही दो दिन से सर्च

प्रयागराज। खीरी गांव का 20 वर्षीय युवक आर्यन यादव मंगलवार को घर से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि घर में परिजनों से बहस के बाद वह बाहर निकला था। बाद में उसकी चप्पल चाकघाट के डीह पुल पर मिली। चप्पल मिलने के बाद युवक के नदी में कूदने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार शाम से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

दो दिन से नदी में तलाश जारी
मंगलवार शाम SDRF की टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग की। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह से लगातार नदी में तलाश की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।

SDRF कमांडर बोले- लगातार कर रहे सर्चिंग
SDRF कमांडर विकास पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम से टीम युवक की तलाश में जुटी है। बुधवार को भी नदी में लगातार सर्चिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि नदी के अलग-अलग हिस्सों में टीम तलाश कर रही है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

आर्यन यादव प्रयागराज के खीरी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम राजेंद्र यादव है। पुलिस युवक के लापता होने के कारणों की भी जांच कर रही है। वहीं SDRF की टीम नदी में लगातार उसकी तलाश कर रही है।

Share