|

नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका सुशासन आज भी मार्गदर्शक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शिवाजी महाराज को दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और स्वराज के महान समर्थक के रूप में याद किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम उस महानायक को नमन करते हैं, जिनका साहस और नेतृत्व आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का सुशासन हमारे लिए मार्गदर्शक है और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना समाज को सशक्त बनाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखा और प्रजा की सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उनका जीवन और आदर्श पीढ़ी दर पीढ़ी भारत को प्रेरित करते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज को मराठा साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है। उनका प्रशासनिक कौशल, सैन्य रणनीति और जनकल्याण की भावना भारतीय इतिहास में स्वाभिमान और सुशासन का प्रतीक है। आज भी शिवाजी जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाता है।

Share

Similar Posts