| |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि शारदा सिन्हा ने अपने लोकगीतों के जरिये बिहार की कला, संस्कृति और परंपरा को नई पहचान दी। उनके गीतों में लोकसंस्कृति की आत्मा बसती थी, जिसने बिहार की आवाज़ को पूरे देश में पहुंचाया।

श्री मोदी ने कहा कि महापर्व छठ से जुड़े उनके मधुर गीत सदैव लोगों के दिलों में बसे रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने उन्हें बिहार की “कोकिला” बताते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय लोकसंगीत के इतिहास में अमिट रहेगा।

शारदा सिन्हा को लोकसंगीत की दुनिया में विशेष पहचान उनके छठ, विवाह और पारंपरिक लोकगीतों से मिली थी। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Similar Posts