PM Narendra Modi करेंगे इंडिया-एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन, 13 देशों की भागीदारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi आज नई दिल्ली में इंडिया-एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पांच दिन तक चलने वाली यह प्रदर्शनी इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के वैश्विक प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी।
इस प्रदर्शनी में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के मंडप लगाए जाएंगे। विभिन्न देशों के प्रतिनिधि AI आधारित नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग, स्मार्ट सिटी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में AI के परिवर्तनकारी प्रभाव पर चर्चा होगी। प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित लगभग ढाई लाख से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना है।
यह आयोजन भारत की उभरती डिजिटल और तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की एआई नीति, स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा मिलेगी।






