द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की तिविशा बनीं एसजीएफआई बैडमिंटन चैंपियन

इंदौर। द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल कैंपस-2 की बैडमिंटन खिलाड़ी तिविशा जैन ने एसजीएफआई इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी सफलता हासिल की।
तिविशा ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में मांडवी गांधी को 15-12, 15-14 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में एनडीपीएस की ओमिशा मेहता को 21-14 से हराया। सेमीफाइनल में तिविशा ने एनडीपीएस की ही ध्यंशी गुर्शनी को 15-12, 15-6 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
तिविशा की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्य रेनू गुरनानी तथा स्पोर्ट्स एचओडी अभिषेक यादव ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। स्कूल परिवार ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।