कासलीवाल ट्रॉफी: आईपीएस ने 6-0 से जीता मुकाबला; किट्स कॉलेज ने भी बनाई जगह

इंदौर। डेली कॉलेज में खेली जा रही 5वीं कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में किट्स कॉलेज ने प्रेस्टिज स्कूल को 2-0 से पराजित कर ग्रुप ए बालक वर्ग के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी के मुकाबले में केवीएस-1 ने होली फैमली को 1-0 से हराया।
बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में आईपीएस ने ग्रुप जी में इंटलेक्ट हाइट्स को 6-0 से शिकस्त दी। एपीएस ने एलएटीवी को 2-0 से, किट्स कॉलेज ने श्री श्री रविशंकर को 4-0 से तथा डेली कॉलेज ए ने एसआरसीएस को 4-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। ग्रुप बी में एकायना स्कूल को वॉकओवर मिला।
बालिका वर्ग में सेंट रैफल्स की बड़ी जीत
बालिका वर्ग में सेंट रैफल्स ने आईएटीवी को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। देहली वर्ल्ड स्कूल और विद्यासागर स्कूल के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
अन्य मुकाबलों में जीडी गोयनका स्कूल ने सेंट अर्नाल्ड को 1-0 से, सनमति हायर सेकंडरी स्कूल ने एपीएस को 1-0 से, एसडीपीएस ने एकायना स्कूल को 1-0 से तथा चोइथराम स्कूल माणिकबाग ने लाउरेल्स स्कूल को 1-0 से हराया। शिशुकुंज नार्थ और डेली कॉलेज बी का मुकाबला भी गोलरहित बराबरी पर छूटा।