पश्चिम मेदिनीपुर में आज पीएम मोदी की विजय संकल्प जनसभा, चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में Narendra Modi आज West Medinipur के नारायणगढ़ स्थित बेलदा स्टेडियम में ‘विजय संकल्प जनसभा’ को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम Jhargram में भी जनसभा करने का है।
इस बीच, पूरे क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगातार रैलियां और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। Trinamool Congress की ओर से झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार दुलाल मुर्मु के समर्थन में अभिनेता और सांसद Dev (Deepak Adhikari) ने जनसभा को संबोधित किया और जनता से समर्थन की अपील की।
वहीं, Bharatiya Janata Party की ओर से पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन क्षेत्र में प्रत्याशी अजीत कुमार जाना के समर्थन में विजय संकल्प सभा आयोजित की गई। इस सभा को Manik Saha ने संबोधित करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और हिंसा के मुद्दों को उठाया और परिवर्तन के लिए मतदान करने की अपील की।
खड़गपुर के झापेटापुर इलाके में भाजपा नेता दिलीप घोष के समर्थन में Mohan Yadav ने भी एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान स्थानीय यादव समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर लाठी-खेल का प्रदर्शन किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इसके अलावा भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में प्रचार अभियान को तेज किया।
चुनाव प्रचार के इस दौर में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की आज की जनसभा को चुनावी दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।






