भारत के युवा जब कुछ ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके दिखाते हैं : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत के युवाओं की क्षमता और आत्मविश्वास की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत की युवा शक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो उसे पूरा करके ही दम लेती है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक भी साझा किया:
“न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनस्ये। मम स्वनात् कृधुकर्णो भयात एवेदनु द्यून्किरणः समेजात्।।”
प्रधानमंत्री के अनुसार इसका अर्थ है कि आत्मविश्वास की शक्ति गहन होती है और इसे कोई कुचल नहीं सकता। बड़े पहाड़ जैसी बाधाएं भी मार्ग में रोड़ा नहीं डाल सकतीं। इच्छाशक्ति होने पर व्यक्ति सूर्य से भी अधिक शक्तिशाली बन सकता है।
मोदी ने यह संदेश युवाओं में संकल्प, दृढ़ता और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से साझा किया, ताकि देश के युवा अपने सपनों को साकार कर सकें।






