|

पंचायतीराज दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर दिया जोर

नरेंद्र मोदी ने पंचायतीराज दिवस के अवसर पर देशभर के जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा—
“प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्।
नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥”

इस सुभाषित का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का सुख और कल्याण जनता के सुख और हित में ही निहित होता है। एक सच्चा जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर जनता की भलाई को प्राथमिकता देता है।

नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति जनप्रतिनिधियों के समर्पण की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का योगदान देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पंचायतीराज दिवस हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाना और स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देना है।

Share

Similar Posts