प्रधानमंत्री मोदी कल साझा करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम मासिक श्रृंखला का 131वां संस्करण होगा।
कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और NewsOnAir मोबाइल ऐप पर भी किया जाएगा।
सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हैं और विविध सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते हैं।






