|

पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड: देश के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, जबकि नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं।

अमित मालवीय ने कहा कि यह उपलब्धि लंबे समय तक निरंतर सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी बताया कि नरेंद्र मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं और वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीन बार जीत हासिल की है।

Share

Similar Posts