प्रधानमंत्री मोदी एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम सेमीकंडक्टर परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।
यह परियोजना घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और सुदृढ़ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए सरकार की रणनीति के अनुरूप है।
इस पहल से भारत के सेमीकंडक्टर तंत्र को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नवाचार, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को प्रोत्साहन मिलेगा। परियोजना से इंजीनियरों, तकनीशियनों और पेशेवरों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के हजारों अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
साथ ही, इस परियोजना से सहायक उद्योगों के विकास को भी गति मिलेगी। एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे उच्च स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए विश्वसनीय वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाया गया है।






