प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि “प्रकृति की गोद में बसी यह दिव्य भूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई गति पकड़ रही है।” उन्होंने उत्तराखंड के विनम्र, परिश्रमी और दिव्य जनों के सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य देश को सदैव प्रेरणा देता है। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विकास, पर्यटन, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई थी, जब इसे उत्तर प्रदेश से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला। आज राज्य अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस अवसर पर पूरे प्रदेश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।






