प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, बोले- लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मिलकर करेंगे काम


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संदेश साझा करते हुए विजय के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य करती रहेगी।
प्रधानमंत्री के इस संदेश को तमिलनाडु में नई सरकार के प्रति सहयोग और समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल विकास परियोजनाओं को गति दे सकता है।
गौरतलब है कि तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।