पीथमपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया; गिफ्ट बांटे; दुख-संकट दूर करने की प्रार्थना की

पीथमपुर। कंचन श्री गार्डन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने पीथमपुर क्षेत्र की हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहा, जिसमें 6 हजार से अधिक बहनों ने भाग लेकर जिलाध्यक्ष को रक्षासूत्र बांधा और रक्षा का संकल्प दिया।
भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक
समारोह के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और आत्मीयता के बंधन का प्रतीक है। उन्होंने पीथमपुर की सभी बहनों को अपनी ओर से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भगवान महाकाल से प्रार्थना की कि वे सभी बहनों को सदा सुखी, प्रसन्न रखें और उनके जीवन से हर दुख-संकट को दूर कर उनकी मनोकामनाएं पूरी करें।
गिफ्ट भी दिए
आयोजन में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम देखने को मिले, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। योजन समिति की ओर से सभी बहनों के लिए भोजन और उपहार के विशेष प्रबंध किए गए थे। रक्षासूत्र बांधने के पश्चात सभी बहनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए