फलोदी पुलिस ने 52.70 लाख की स्मैक व एमडी बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार

फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 253.55 ग्राम स्मैक और 9.97 ग्राम एमडी बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 52.70 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई का नेतृत्व
एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि अतिरिक्त एसपी ब्रजराजसिंह चारण और सीओ अचलसिंह के सुपरविजन में भोजासर थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में एक टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मोहर नगर स्थित आरोपी हकीम अली के घर पर छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपी और जांच
पुलिस ने हकीम अली पुत्र नसीर खां और मूसे खान पुत्र नसीर खान को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ मोरिया निवासी रईश पुत्र दिने खां से खरीदा था। पुलिस अब रईश की तलाश कर रही है।

आगे की कार्रवाई
आरोपितों के खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Share

Similar Posts