परिणीति चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल ; प्रेग्नेंसी के दिनों में रिकॉर्ड की थी शिव स्तुति
परिणिति चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह शिव स्तुति गति नज़र आ रही है। उन्होंने वीडियो शोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बाताया की यह वीडियो प्रेग्नेंसी के दिनों में रिकॉर्ड किया था। परिणीति चोपड़ा ने 15 जून सोमवार को एक बहुत ही स्पेशल वीडियो शेयर की है। ये वीडियो उनकी प्रेग्नेंसी के दिनों का है। वीडियो को फैन्स काफी पसंद करते नज़र आ रहे है।
परिणीति चोपड़ा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सिंगर भी हैं। उनका सिंगिंग टैलेंट हम पहले फिल्मों में सुन चुके हैं। नेटफ्लिक्स पर आई इम्तियाज अली की चमकीला में उनकी सिंगिग काफी पसंद गई। लेकिन इस बार वो किसी फिल्मी गाने की वजह से नहीं बल्कि भगवान शिव को समर्पित एक स्तुति की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हैं। परिणीति ने एक भक्ति गीत गाया है और इसका वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि परिणीति चोपड़ा ने यह भक्ति गीत अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था और अब इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने में एक्ट्रेस की आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए।
भक्ति के गीत गेट नज़र आई परिणीति
सोमवार (15 जून) को परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट गाना शेयर किया, जिसमें वह शिव स्तोत्र ‘नमामी शमीशान’ गा रही हैं। एक्ट्रेस ने यह गाना लगभग एक साल पहले रिकॉर्ड किया था और अब इसकी क्लिप शेयर कर रही हैं। उन्होंने बताया की एक ऐसा समय जिसने मुझे आस्था और आत्म-चिंतन से कृतज्ञता हूं। जब भी मैं इसे सुनती हूं मुझे अपनी जिंदगी का वह खूबसूरत दौर याद आ जाता है। मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करते हुए बहुत खुश हूं। ”
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों ने परिणीति की आवाज की तारीफ करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर… बहुत दमदार और दिल को छू लेने वाला, परी। एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर और दिव्य, हर हर महादेव, महादेव हमेशा आशीर्वाद दें और रक्षा करें, आप पर बहुत गर्व है।
