ईरान पर अमरीका और इस्राइल के हमलों के वैश्विक तेल बाजार की कीमतों में तेजी

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज वृद्धि दर्ज की गई। एशियाई व्यापार सत्र में ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 9 प्रतिशत बढ़कर 79.3 डॉलर प्रति बैरल और नाइमेक्स लाइट स्वीट क्रूड की कीमत साढ़े आठ प्रतिशत बढ़कर 72.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में सैन्य तनाव और ईरान के रणनीतिक तेल उत्पादन पर असर की आशंका से निवेशकों ने तेजी दिखाई। इस उछाल से वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता और तेल की आपूर्ति की चिंता बढ़ गई है।
इस कदम के परिणामस्वरूप ईंधन कीमतों में स्थानीय स्तर पर भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल पर आधारित देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।






