|

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मप्र दौरे पर, रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव में होंगे शामिल

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह के अनुसार, निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री दोपहर 2 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:20 बजे रायसेन के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद गडकरी उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और किसानों के लिए नई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह आयोजन किसानों और कृषि विशेषज्ञों के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

अपने कार्यक्रम के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शाम 5:10 बजे रायसेन से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश में हो रहे इस कार्यक्रम को कृषि विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, जिसमें केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share

Similar Posts