नीट पास कर चुकी छात्राओं के लिए स्वर्णिम अवसर, AFMS के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे होगा सिलेक्शन
नीट पास कर चुकी छात्राओं के लिए इंडियन आर्मी एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इंडियन आर्मी आर्म्ड मेडिकल फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाली महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखरी तारीख 31 जुलाई है।
आवेदन करने के लिए यह योग्यता जरुरी
इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए निम्न बातें आवश्यक है। सबसे पहले इंडियन आर्मी से बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के लिए उम्मीदवार एनटीए द्वारा आयोजित नीट 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषय से कक्षा 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 अक्टूबर, 2001 से लेकर 30 अक्टूबर, 2009 के बीच होना चाहिए। सबसे जरुरी इस पोस्ट के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र होंगी।
इस आधार पर होगा चयन
मेडिकल सर्विस के लिए चयन आपकी पात्रता, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल इंग्लिश टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।