निसान मोटर इंडिया की अप्रैल में 5,388 यूनिट बिक्री, घरेलू बाजार में 75% की जबरदस्त बढ़त

निसान मोटर इंडिया ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने इस महीने कुल 5,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों का योगदान शामिल है।

कंपनी के अनुसार, अप्रैल में घरेलू बाजार में 3,203 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 2,185 यूनिट्स का निर्यात किया गया। खास बात यह रही कि घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जो कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इस प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सौरभ वत्स ने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत उत्साहजनक रही है और इससे भारतीय बाजार में कंपनी का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले समय में देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार करने और नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना बना रही है।

सौरभ वत्स के अनुसार, नई निसान मैग्नाइट की सफलता और ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को ग्राहकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने कंपनी की रणनीति को और मजबूती दी है।

कंपनी का फोकस ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और प्रमुख बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर रहेगा। मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन के साथ निसान मोटर इंडिया आने वाले समय में अपनी विकास दर बनाए रखने के लिए तैयार है।

Share

Similar Posts