| |

औषधीय परंपराओं को पुनर्जीवित करने की पहल — समाज कल्याण परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने लगाए औषधीय पौधे

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में दीपावली महापर्व के पावन अवसर पर समाज कल्याण परिसर, परदेसीपुरा (इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स के पास) स्थित वृद्धाश्रम में औषधीय वाटिका बनाकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक श्री रमेश मेंदोला ने स्वयं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक औषधीय परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश दिया। उनके साथ जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौड़, पार्षद श्री धर्मेंद्र मौर्य, नगर महामंत्री श्री सुधीर कोल्हे, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चौरट, श्री पृथ्वी गौरे, श्री गुड्डू कुमार, श्री राहुल चौकसे, श्री आदित्य पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के तहत दालचीनी, पत्थरचट्टा, गुड़हल सहित आमला, एलोवेरा, अर्जुन, गिलोई, अकरकरा, पारिजात, मुलेठी, बहेड़ा, ब्राह्मी, जायफल, नीम, करिपत्ता, अजवाइन, तुलसी, पुदीना, हल्दी, सहजन, गुलाबमेरी, अश्वगंधा, अदरक और नींबूघास जैसे औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “आज के समय में प्रकृति संपन्न औषधियों का संरक्षण और उपयोग बेहद आवश्यक है। प्राचीन काल में इन्हीं औषधीय पौधों से उपचार होता था। हमें फिर से इन परंपराओं को अपनाकर स्वस्थ और प्राकृतिक जीवनशैली की ओर लौटना होगा।”

इस पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक औषधीय ज्ञान को पुनर्जीवित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और भविष्य की पीढ़ियों को प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ना है।

Share

Similar Posts