| |

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचीं

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या आज तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचीं। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस यात्रा से भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अमरसूर्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। चर्चा के दौरान क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार, निवेश, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री अमरसूर्या भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली और हिंदू कॉलेज का भी दौरा करेंगी, जहाँ वे शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों का अवलोकन करेंगी।

यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच “Neighbourhood First Policy” को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Share

Similar Posts