प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। वे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
श्री मोदी ने चुनाव अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत से नई ऊर्जा मिलती है।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
दो सौ तैंतालीस सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मतदान अगले महीने 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।






