| | |

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से करेंगे मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मोंटेरियो फिल्हो भी मौजूद रहेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विचार-विमर्श के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग में साझेदारी जैसे परस्पर हित के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Share

Similar Posts