मंत्रि-परिषद ने कई अहम निर्णय लिए: कोदो-कुटकी उपार्जन, सोयाबीन भावांतर, रेशम समृद्धि और पेंशन बढ़ोतरी

इंदौर, 14 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें प्रमुख हैं:

कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन:
प्रमुख उत्पादक जिलों के किसानों से पहली बार कोदो-कुटकी उपार्जन किया जाएगा। खरीफ 2025 में कुटकी ₹3500 प्रति क्विंटल और कोदो ₹2500 प्रति क्विंटल के मान से लगभग 30 हजार मीट्रिक टन का उपार्जन होगा।सोयाबीन भावांतर योजना:
खरीफ 2025 में सोयाबीन उत्पादक किसानों को लाभांवित करने के लिए भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम लागू की जाएगी। 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक राज्य की मंडियों में सोयाबीन का विक्रय होगा।रेशम समृद्धि योजना:
भारत सरकार की सिल्क समग्र-2 योजना को राज्य में क्रियान्वयन हेतु स्वीकृति दी गई। योजना के अंतर्गत रेशम उत्पादन संबंधी 23 गतिविधियों में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।RAMP योजना:
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की “Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP)” योजना को प्रदेश में लागू करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।पेंशनरों और परिवार पेंशनरों की मंहगाई राहत में वृद्धि:
सातवें वेतनमान के लिए 55% और छठवें वेतनमान के लिए 252% मंहगाई राहत दी जाएगी। इसके लिए राज्य को 170 करोड़ रूपए का अतिरिक्त व्यय भार उठाना होगा।सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना में सुधार:
पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के 5,000 युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रतियोगी परीक्षाओं का निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।अन्य निर्णय:
आरक्षक (विसबल) 620 अरुण सिंह भदौरिया को प्रधान आरक्षक (विसबल) के पद पर पदोन्नत किया गया।






