छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप हादसे पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

छिंदवाड़ा, 14 अक्टूबर 2025।
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के सेवन से 23 मासूम बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस ने शहर के रीगल चौराहे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और गिरीश जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने नर मुंडों की माला पहनकर सांकेतिक रूप से सरकार की संवेदनहीनता को उजागर किया।
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेश शुक्ला से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। नेताओं का कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी सरकार और मंत्री अपनी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं।






