|

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कड़ा रुख़: सिवनी हवाला मनी लूट मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

इंदौर, 14 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में सामने आए हवाला मनी लूट मामले में कड़ा रुख़ अपनाते हुए कहा कि क़ानून का उल्लंघन करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा।

इस मामले में 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में SDOP पूजा तिवारी समेत पाँच पुलिसकर्मी गिरफ़्तार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और जनता के विश्वास को बनाए रखने पर ज़ोर दिया।

Share

Similar Posts