चालू वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.33% की वृद्धि, 11.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

चालू वित्त वर्ष में भारत के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह बढ़कर 11.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
आयकर विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से 12 अक्टूबर 2025 के बीच
कॉर्पोरेट कर संग्रह लगभग 5.02 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 4.92 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
वहीं, गैर-कॉर्पोरेट कर संग्रह लगभग 6.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 5.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
विभाग ने बताया कि प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) से 30,878 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष यह 30,630 करोड़ रुपये था।
रिफंड से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.92 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 2.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
हालांकि, रिफंड जारी करने में 16% की कमी आई है और यह घटकर 2.03 लाख करोड़ रुपये रह गया है।






