प्रधानमंत्री मोदी ने हमास की कैद से सभी इज़राइली बंधकों की रिहाई का स्वागत किया

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते के अंतर्गत हमास की कैद से सभी जीवित इज़राइली बंधकों की रिहाई का स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि —
“बंधकों की रिहाई उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का परिणाम है।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करता है।
यह समझौता गाज़ा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद क्षेत्रीय शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






