सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई से की मुलाकात

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली में एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई से मुलाकात की।
बैठक के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत की भूमिका और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में श्री वैष्णव ने बताया कि श्री अमोदेई ने भारत के एआई पारिस्थितिक तंत्र और देश के विशाल प्रतिभा समूह पर गहरा विश्वास व्यक्त किया।
श्री वैष्णव ने कहा कि श्री अमोदेई एआई के सुरक्षित और उत्तरदायी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में भारत में जिम्मेदार एआई नवाचार और साझेदारी के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।






