| |

प्रधानमंत्री मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के बीच आज होगी अहम वार्ता, कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

मंगोलियाई राष्ट्रपति आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में एक राजकीय भोज का आयोजन करेंगी।

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना चार दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति उखना के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, व्यापारिक नेता और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हैं।
यह यात्रा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने की उम्मीदों को और मज़बूत करती है।

Share

Similar Posts