अन्य न्यूज़ | देश | राजनीति
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन को बेहद कमज़ोर गठबंधन बताया

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन को बेहद कमज़ोर गठबंधन बताया है। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है, लेकिन उन्हें अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी भी जनता को देनी चाहिए। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि तेजस्वी प्रसाद यादव को अपने पिता, माता और अन्य सहयोगियों पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी जनता को देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में पहले ही दोषी ठहराए जा चुके हैं।