|

अमरीका ने रूस की दो तेल कम्‍पनियों के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की

अमरीका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कम्‍पनियों- रोज़नेफ्ट और लुकोइल के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसका उद्देश्‍य यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर बातचीत के लिए रूस पर दबाव बनाना है। अमरीका के वित्‍त मंत्री स्‍कॉट बेसेन्‍ट ने कहा कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के युद्ध समाप्‍त करने से इन्‍कार के बाद नए प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया था। उन्‍होंने आरोप लगाया कि ये तेल कम्‍पनियां युद्ध के लिए धन उपलब्‍ध कराती हैं। उन्‍होंने कहा कि अब तुरंत संघर्ष विराम लागू करने और निर्दोष लोगों की हत्‍या रोकने का समय आ गया है।

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ हर बार अच्‍छी बातचीत हुई है लेकिन, युद्ध रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पुतिन पर शांति समझौते के लिए गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।

इससे पहले अमरीका और ब्रिटेन ने रूस की दो प्रमुख ऊर्जा कम्‍पनियों पर भी प्रतिबंध लगाये थे।

Share

Similar Posts