भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रविंद्र भवन में आज राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए हम दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को भी निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर डॉ.यादव ने “गोवर्धन पूजा” कर सभी के मंगल, कल्याण और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। …






