कंबोडिया से 46 नेपाली नागरिकों की घर वापसी, ऑनलाइन ठगी में फंसाए गए थे

Cambodia में अवैध रूप से रह रहे 46 नेपाली नागरिकों को रेस्क्यू कर स्वदेश वापस भेज दिया गया है, ये सभी नागरिक गुरुवार को Nepal पहुंच गए, जिन्हें विभिन्न लालच और झूठे वादों के जरिए कंबोडिया ले जाया गया था और वहां उन्हें ऑनलाइन स्कैमिंग सेंटर, कसीनो आधारित ठगी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में जबरन लगाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक ये लोग बिना वैध वीज़ा या वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे थे, जिसके कारण उनकी स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई थी, Embassy of Nepal in Thailand ने बताया कि इन नागरिकों को 13 और 14 अप्रैल को कंबोडिया से निकाला गया और सुरक्षित रूप से नेपाल पहुंचाया गया।

दूतावास के अनुसार, हाल के समय में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक बेहतर रोजगार और अधिक आय के लालच में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की ओर जा रहे हैं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें अक्सर धोखाधड़ी, बंधुआ जैसी स्थिति और साइबर अपराधों में धकेल दिया जाता है, जिससे उनकी सुरक्षा और भविष्य दोनों खतरे में पड़ जाते हैं।

सरकार और दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंबोडिया में अभी भी कई नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें वापस लाने के प्रयास लगातार जारी हैं, साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे विदेश जाने से पहले वैध प्रक्रियाओं का पालन करें और किसी भी संदिग्ध ऑफर या एजेंट के झांसे में न आएं।

आंकड़ों के अनुसार, कंबोडिया जाने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाती है, ऐसे में यह मामला न केवल मानव तस्करी बल्कि अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध के बढ़ते नेटवर्क की ओर भी इशारा करता है, जिस पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Share

Similar Posts