नेपाल में भूमिहीनों की बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
नेपाल में भूमिहीनों की बस्ती पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद हर्क सांपांग ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
सांपांग ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सरकार ने भूमिहीनों की बस्ती को ध्वस्त करते समय मानवता का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने दावा किया कि इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र ने भी अपील जारी कर भूमिहीनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
इस मुद्दे को लेकर नेपाल के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी बुलडोजर कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। मामले को लेकर देश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ता जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और फिजी के स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सेवा मंत्री डॉ. रतु एंटोनियो राबिची लालाबलावु ने आज नई दिल्ली में आयोजित दूसरे डब्ल्यू एच ओ चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच भविष्य में…
अमेरिका में इबोला का खौफ, कांगो के यात्री के कारण एयर फ्रांस की फ्लाइट कनाडा डायवर्ट अमेरिका में इबोला वायरस को लेकर बढ़ते डर के बीच एयर फ्रांस की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को अचानक कनाडा डायवर्ट करना पड़ा। पेरिस से डेट्रॉइट (मिशिगन) जा रही एयर फ्रांस की फ्लाइट को उस समय मॉन्ट्रियल मोड़ दिया गया,…
Pakistan Airports Authority (PAA) ने घोषणा की है कि पाकिस्तान से पहली हज उड़ान 18 अप्रैल को Allama Iqbal International Airport से सऊदी अरब के लिए रवाना होगी। यह उड़ान हज यात्रा 2026 के प्री-हज ऑपरेशन की शुरुआत करेगी। प्रवक्ता के अनुसार, सऊदी एयरलाइंस की उड़ान SV-5735 18 अप्रैल को लाहौर से Madinah के लिए…
अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक से पहले इजराइल और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के रक्षामंत्री की टिप्पणी ने इजराइल को असहज कर दिया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने लेबनान पर हमले के संदर्भ…