नेपाल के पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार, जमीन कब्जा और मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

नेपाल की राजनीति में हलचल मचाते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) द्वारा की गई है।

पुलिस के अनुसार, खड़का को उनके निवास से हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ पुराने जमीन पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज है, साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की भी जांच चल रही है।

दीपक खड़का नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए ‘जेन जी’ प्रदर्शनों के दौरान उनके आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी।

खड़का को शेर बहादुर देउवा का करीबी माना जाता है। साथ ही वे देउवा की पत्नी डॉ. आरजू राणा के साथ व्यावसायिक साझेदारी में भी जुड़े रहे हैं।

बताया जाता है कि काठमांडू के बूढानीलकण्ठ क्षेत्र में उनका एक फाइव-स्टार रिसोर्ट भी है, जिसका संचालन हॉलिडे इन समूह द्वारा किया जाता है।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share

Similar Posts