नेपाल के पूर्व पीएम शेर बहादुर देउवा और पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Sher Bahadur Deuba और उनकी पत्नी Arzu Rana Deuba के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जन के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

काठमांडू जिला अदालत के सूचना अधिकारी दीपक श्रेष्ठ के अनुसार, संपत्ति शुद्धीकरण अनुसन्धान विभाग की जांच के बाद अदालत से यह वारंट प्राप्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संसदीय चुनाव के परिणाम से पहले ही देउवा दंपत्ति सिंगापुर चले गए थे और तब से नेपाल नहीं लौटे हैं। वर्तमान में उनके Hong Kong में होने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को वहां मॉर्निंग वॉक करते हुए देखा गया।

नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने Interpol के साथ समन्वय कर उनकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास शुरू किया है। पुलिस प्रवक्ता एसपी पवन भट्टराई के अनुसार, जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

बताया जा रहा है कि नेपाल और सिंगापुर के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद है, जिससे कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई संभव हो सकती है।

यह मामला नेपाल की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है और आने वाले समय में इस पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

Share

Similar Posts