नेपाल चुनाव 2026: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना

नेपाल में जारी प्रतिनिधि सभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच एक ऐतिहासिक परिणाम सामने आने की संभावना बन रही है। ताजा रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) तेजी से दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

यदि यह रुझान अंतिम परिणाम में बदलता है, तो नेपाल के संसदीय इतिहास में पहली बार किसी एक पार्टी को इतना बड़ा जनादेश मिलेगा।


165 सीटों में 120 से अधिक सीटों की संभावना

नेपाल की प्रतिनिधि सभा की 165 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन के तहत मतदान हुआ था। शुरुआती रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 120 से अधिक सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है

शनिवार सुबह 9 बजे तक पार्टी 22 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी, जबकि 99 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। कई सीटों पर पार्टी की बढ़त काफी बड़ी बताई जा रही है, जिससे इन क्षेत्रों में जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।


समानुपातिक वोट से भी मिल सकता है फायदा

अब तक के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली में पार्टी 120 से अधिक सीटें हासिल कर सकती है

अगर इसी अनुपात में पार्टी को समानुपातिक (Proportional Representation) वोट भी मिलते हैं, तो दो-तिहाई बहुमत हासिल करना संभव हो सकता है।


बन सकता है नया राजनीतिक इतिहास

अगर अंतिम नतीजे इसी दिशा में जाते हैं, तो नेपाल की संसदीय राजनीति में पहली बार किसी एक दल को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसा जनादेश देश की राजनीतिक स्थिरता और नीतिगत फैसलों को तेजी से लागू करने में मदद कर सकता है।

Share

Similar Posts