NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला: 22 जून तक भारत में टेलीग्राम ऐप पर अस्थायी रोक
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के दौरान पेपर लीक की अफवाहों और धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध परीक्षा से ठीक पहले 22 जून 2026 तक लागू रहेगा। यह आदेश सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत जारी किया गया है।
नीट यूजी पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को री-परीक्षा होने वाली है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी और दोबरा पेपर लिख न हो उसको रोखने के लिए टेलीग्राम ऐप पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह निर्णय 22 जून तक अस्थायी रोक लगा दी है।
NTA की अपील
NTA नेशनल टेस्ट एजेंसी ने एक खास अपील भी जारी की है। एजेंसी ने छात्रों माता पिता को सतर्क रहना को कहा है। उन्होंने कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर ही भरोसा करें , अन्य शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ध्यान न दे। गलत खबरों और फेक न्यूज़ से दूर रहे। रविवार 21 जून का दिन नीट एग्जाम का फ़ाइनल कर दिया है।
टेलीग्राम क्या है??
टेलीग्राम पर पढ़ने के लिए अनलिमिटेड नोट्स या बड़ी फाइल साझा बिलकुल आसानी से हो जाती है। स्टूडेंट्स इस पर 2 GB तक बड़ी PDF बुक्स, नोट्स , विडिओ लेक्चर और प्रोजेक्ट फैले बिलकुल आराम से शेयर कर पाते है। क्लाउड स्टोरेज होने के कारण फ़ोन का स्टोरेज भी नहीं भरता है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर पहले भी कई बार टेलीग्राम का नाम सामने आया था जिसको देखते हुए सरकार ने उस पर अस्थाई रोक लगाने का फैसला लिया है।
