| | |

‘मौलाना को सबक सिखाने वाले को 11 लाख का इनाम’: करणी सेना ने इंदौर पुलिस को सौंपा ज्ञापन; भगवान शिव पर दिया था विवादित बयान

इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना ने मौलाना जर्जिस पर 11 लाख रुपए का इनाम रखा है। मौलाना ने भगवान शिव पर विवादित बयान दिया था। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विजयनगर थाने पहुंचे। उन्होंने  सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के एक पदाधिकारी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि- जो व्यक्ति मौलाना को ‘सबक सिखाएगा’, उसे 11 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

यह है पूरा मामला
कुछ दिन पहले मौलाना जर्जिस का भगवान शिव को लेकर बयान वायरल हुआ था। इसके बाद इंदौर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज की। मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर चुके हैं।

विजयनगर थाने पहुंची करणी सेना
इसके बाद श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता भी विजयनगर थाने पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

’11 लाख इनाम’ वाले बयान से बढ़ा विवाद
प्रदर्शन के दौरान संगठन के एक पदाधिकारी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की। जो व्यक्ति मौलाना को “सबक सिखाएगा”, उसे 11 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह बयान अब विवाद का विषय बन गया है। पुलिस ने ज्ञापन ले लिया है। मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share