|

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों पर सिफारिशें सरकार को सौंपीं

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर तैयार की गई अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी हैं। आयोग ने देशभर में आयोजित परामर्श सत्रों के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि परामर्श सत्रों में विभिन्न राज्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर साइबर सुरक्षा और त्वरित शिकायत निवारण से संबंधित कई सिफारिशें तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऑनलाइन उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में बिना किसी हिचकिचाहट के तत्काल शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

विजया रहाटकर ने यह भी कहा कि आयोग लगातार डिजिटल सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के अभियान चला रहा है ताकि वे सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षित रह सकें।

Share

Similar Posts